– गुमशुदा बच्चों की तलाश व पुर्नस्थापना के लिए पुलिस का ‘मिलाप-1’ अभियान शुरू
लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की तलाश व पुर्नस्थापना के लिए विशेष अभियान ‘मिलाप-1’ शुरू किया है। यह अभियान 1 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई। जिसमें एसपी ने इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिये एवं अभियान के उद्देश्यों से भी अवगत कराया। एसपी ने गुमशुदा नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी के लिए विशेष टीमों के गठन के निर्देश दिये। मीटिंग में पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण, बाल अल्याण समिति अध्यक्ष किरण सिंह, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग अरविंद आचार्य, बालिका गृह अधीक्षक शारदा चौधरी, जिला विशेष किशोर पुलिस ईकाई सदस्य डॉ. प्रभा भार्गव, चाईल्ड लाईन जिला समन्वयक विजय लक्ष्मी आदि ने भाग लिया।
Related Posts
लॉकडाउन में जानेमाने फिल्मकारों की नज़रों में आने का मौका, बनाओ एक मिनिट की फ़िल्म लॉयन न्यूज़, बीकानेर। बॉलीवुड के पांच फेमस फिल्म मेकर्स साजिद नाडियावाला,आनंद एल रॉय,एकता कपूर,नितेश […]
पद्मावत के बाद अब ये फिल्म कर रही है हिन्दुओं का अपमान राजस्थान का पुरोहित समाज उतरा फिल्म द पुष्कर लॉज के विरोध में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड की आगामी फिल्म द […]
2019 में आने वाली ये बॉलीवुड फिल्में फंसी विवाद में लॉइन न्यूज, बीकानेर। बॉलीवुड लगातार ऐसी फिल्में ला रहा है जो देश में विवादों का कारण बनती है। 2018 में संजय […]
भारत ने पाकिस्तानी वस्तुओं पर सीमा शुल्क किया दौ सौ फीसदी बीकानेर का पापड़ उद्योग होगा प्रभावित लॉयन न्यूज, बीकानेर। पाकिस्तान से होने वाले आयात पर सीमा शुल्क दौ सौ […]
बैंक खाते से गायब हो रहे हैं पैसे, आखिर कैसे? -रोशन बाफना सारी जानकारियां, बचने के उपाय व समाधान लॉइन न्यूज, बीकानेर। लोगों के मोबाईल नम्बर पर एसअीबाई […]
टिप्पणियाँ