लॉयन न्यूज,बीकानेर। धरनीधर मैदान में आज जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन माइंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी राजेश चुरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष, पीबीएम अस्पताल दंत विभाग के डॉक्टर जितेंद्र आचार्य, सिंथेसिस के डायरेक्टर जेठमल सुथार, रोटरी क्लब मरुधरा के अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज श्यामसुंदर स्वामी ने किया।
इस प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के करीब 100 से अधिक तीरंदाजी खिलाडिय़ों ने भाग लिया ओर अपने तरकस में से तीर निकाल कर निशाने साधे। इस सम्बंध में तीरदांजी के प्रशिक्षक अनिल व्यास ने बताया कि बड़े खुशी की बात है कि बीकानेर में भी तीरंदाजी के प्रति बड़ा जोश उत्साह और उमंग दिखायी पड़ता है जो कि आने वाले समय में हमे गौरवांतित कराएगा।
व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत आज तीरंदाजी के रिकर्व व कम्पाउंड के इवेंट खेले गए और 6 फरवरी को इंडियन राउंड के इवेंट खेले जाएंगे। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टिप्पणियाँ