लॉयन न्यूज, बीकानेर। महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा गया है। पुलिस ने अनुसार यह आरोपी पिछले सात सालों से फरार चल रहा था। आरोपी गिरफ्तारी के डर से राजस्थान से बाहर उडि़सा चला गया था, जहां पर ट्रक ड्राईवरी का काम करने लगा। पुलिस ने आरोपी का लगातार ट्रेस करते हुए राजस्थान में घुसते ही धर-दबोच लिया। आरोपी उड़ीसा से मुंबई आया और उसके बाद जैस ही राजस्थान पहुंचा तो महाजन पुलिस ने दबोच लिया। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा के अनुसार रेंज आईजी व एसपी द्वारा एक वर्ष से अधिक पेंडिग पुराने प्रकरणों में निस्तारण व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनिल कुमार व सीओ लूणकरणसर गिरधारी लाल ढाका व जरनेल सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी सत्यारायण गोदारा के नेतृत्व में कांस्टेबल कालूराम, विकास, दीपचंद की टीम आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी के प्रकरण में सात साल से फरार चल रहे 299 सीआरपीसी वारंटी बाड़मेर जिले के रामसर पुलिस थाना क्षेत्र निवासी शेराराम पुत्र चोखाराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार शेराराम महाजन पुलिस थाना क्षेत्र का टोप 10 वांछित अपराधियों में शामिल अपराधी है।

टिप्पणियाँ