गौतम सेवा ट्रस्ट ने कलेंडर का किया विमोचन

लॉयन न्यूज,बीकानेर। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की सामाजिक संस्था गौतम सेवा ट्रस्ट ने 2021 का कैलेंडर विमोचन बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ताओं से करवाया। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा युवक संघ के सम्भाग अध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा ने बताया कि इस संस्था द्वारा लगातार 3 वर्षो से कलेंडर निकाला जा रहा है। इस बार इस कलेंडर में सामाजिक कार्यकर्ता और कोरोना काल मे जिन कार्यकर्ताओं ने सेवा दी उनका वर्णन किया गया है साथ ही पूरे देश से गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की अनेक संस्थाओं का उल्लेख भी किया है। विमोचन में जयकिशन उपाध्याय,बिरजु प्यारे,सम्पत,प्रेम सारस्वत,विनोद,महादेव उपाध्याय,ओम प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Related Posts



टिप्पणियाँ