फाइनल में भीनासर इलेवन ने दर्ज की जीत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। विश्वकर्मा प्रीमियर लीग में हुए फाइनल मैच को भीनासर इलेवन ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबला भीनासर इलेवन और फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। भीनासर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट 158 रन बनाए। भीनासर ने 12 रनों से मैच जीत लिया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच इंद्राज जांगिड़ और मैन ऑफ द सीरीज किशन नागल रहे। मैनेजमेंट कमेटी के कैलाश मांडण ने बताया कि आज के समारोह में मुख्य अतिथि बाबूलाल आसदेव और विशिष्ट अतिथि श्रवण आसदेव, पार्षद प्रतिनिधि मनीराम कूकना, भंवरलाल कुकणा रहें। मैच समाप्ति के बाद खिलाडिय़ों को विनोद कुलरिया,शिव बामणिया राजूजी आसदेव,हेमंत सुथार,कैलाश मांडण,अजित धामु आदि ने ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किये और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Posts



टिप्पणियाँ