लॉयन न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और जाति सूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी नखताराम पुत्र भींयाराम ने लूणकरणसर थाने मे सहीराम,मुखराम पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 15 जनवरी सूर्या प्लांट के नजदीक हाफासर की हैं।
प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसका रास्ता रोका। इस दोरान आरोपियों ने प्रार्थी के साथ जाति को निशाना बनाते हुए भद्दी गालियां दी। जब प्रार्थी ने गालियां निकालने से आरोपियों को रोकना चाहा तो आरोपियेंा ने प्रार्थी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने प्रार्थी के कार का शीशा तोड़कर गालियां निकाली। प्राथी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ