तांत्रिक विद्याा और सत्संग के बहाने महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आरोपी ढोंगी बाबा चढ़ा पुलिस के हत्थे

लॉयन न्यूज,बीकानेर। ढोंगी बाबा पुलिस के हत्थे चढ़ा हैं। गंगानगर जिले के रावलामंडी में पुलिस ने इस बाबा को पकड़ा हैं। यह ढोंगी बाबा तांत्रिक विद्या और सत्संग के बहाने से महिलाओं के साथ र्दुव्यवहार और दुष्कर्म करता था। ढोंगी बाबा पर सीमा क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म के आरोप पहले से हैं। रावलामंडी पुलिस ने इस आरोपी बाबा कबीरा को बस स्टैण्ड के पास से पकड़ा हैं। मिली जानकारी के अनुसार बाबा जैसलमैर के मोहनगढ़ का रहने वाला हैं। पुलिस आरोपी बाबा के अपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही हैं। इस सम्बंध में आरोपी बाबा से पूछताछ की जा रही हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ