जीवन बीमा की गलती भुगत रही है बुजुर्ग महिला,गलत लोगों के पास पहुंच रहा है कमीशन,चैयरमैन को सुनाएगी पीड़ा

लॉयन न्यूज,बीकानेर। मानव अधिकारो के हनन के मुद्दे को लेकर लॉयन एक्सप्रेस एक बार फिर सामाजिक सरोकारो से जुड़ा मुद्दा उठा रहा हैं। अगर आपके साथ भी मानव अधिकारों का हनन हुआ है तो हमें बताएं।
ऐसा ही मामला सामने आया हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों की लापरवाही का जिसके कारण 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला परेशान हो रही है और जिसके कारण उनके मानव अधिकारों का हनन हो रहा हैं। इस सम्बंध में बुजुर्ग महिला के बेटे लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उनके पिता जीवन बीमा निगम में थें।

वे भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय प्रथम बीकानेर के अभिकर्ता कोड के अन्तर्गत कार्य संपन्न करते थे। लेकिन प्रार्थी के पिताजी के स्वर्गवास दिनांक 13 जनवरी 2011 के बाद आज दिनांक तक माताजी जायज कानूनी वारिस होते हुए भी आनुवंशिक कमीशन प्राप्त नहीं कर पा रही है। प्रार्थी ने ये भी बताया कि उसके पिता भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक प्रबन्धक विक्रय के पद पर कार्यरत थे और उनके देहावसान के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय द्वारा मां को पारिवारिक पेंशन उनकी पत्नी के रूप में नियमित दी जा रही है, लेकिन आनुवांशिक कमीशन नहीं मिल पा रहा हैं।

करीब 10 सालों से यह कमीशन नहीं मिल पा रहा है। उसक कारण यह है कि जीवन बीमा निगम में कार्यरत दो अधिकारियों ने गलत नियत से कम्प्यूटर रिकार्ड में नॉमिनी उनकी माता की जगह किसी और को बना दिया हैं। जिसके कारण उनको आर्थिक हानि के साथ-साथ मानसिक संताप भी उठाना पड़ा रहा हैं। ऐसे में उनके मानव अधिकारो का हनन हो रहा हैं। इसी बात को लेकर आज लक्ष्मी नारायण अपनी माता के साथ चैयरमैन के समक्ष अपनी बात को रखेगें।

Related Posts



टिप्पणियाँ