फ्लाइट की टिकट रद्द करवाने के नाम पर की ऑनलाइन ठगी,सेना के सूबेदार के साथ हुई लाखों की ठगी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। सेना के सूबेदार के साथ लाखो की ठगी का मामला सामने आया है। घटना श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर सेना के सूबेदार के साथ करीब 3.93 लाख रूपए की ऑनलाइन ठगी की गयी हैं। इस सम्बंध में सेना के सूबेदार ने मुकदमा दर्ज करवा दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार साधुवाली कैंट में तैनात सूबेदार देवराज मनोगरन ने फ्लाइट की टिकट बुक करवा रखी थी। जिसको कैंसिल करवाने के नाम पर फोन किया गया था। जिसके बाद कस्टमयर केयर कॉलर को जानकारी देते हुए के्रडिट कार्ड के नंबर देने पर यह ठगी की गयी। पुलिास मामले की जांच में जुटी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ