लॉयन न्यूज, बीकानेर। वैडिंग प्रीमियर लीग-2021 कार्यकारिणी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जयपुर रोड स्थित श्री गणेशम रिसोर्ट में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रमेश मुखेचा, रिंकू पुरोहित, प्रणव, गोविंद पुरोहित, डालचंद भूरा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। टूर्नामेंट में विजेता टीम महाराजा इलेवन के कप्तान भैराराम सियाग तथा उनकी टीम को रमेश मुखिचा के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा उपविजेता टीम घमड़-घमड़ घोटा के कप्तान राहुल टाक तथा उनकी टीम को भी ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बोलर तथा बेस्ट बेस्टमैन के पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्पॉन्सर्स को भी मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी के मुख्य सदस्य ग्वालदास जोशी, मुकेश तंवर, ओम चौधरी, कैलाश चौधरी,अमर सांखला, महावीर गहलोत, सतीश स्वामी, दीनदयाल स्वामी, नरनारायण, मनीष स्वामी, नंद कुमार, मुकेश सुथार, शिव कुमार नागल, कपिल स्वामी शामिल है। इस टूर्नामेंट में कुल 15 टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता महाराजा इलेवन तथा उपविजेता घमड़-घमड़ घोटा रही।

टिप्पणियाँ