लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध हथकड के खिलाफ पांचू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लीटर हथकड़ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 4 लीटर अवैध हथकड़ व 40 लीटर हथकड़ बनाने में प्रयोग में लिए जाने वाले लहण को भी बरामद किया हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी आईदानाराम पुत्र कानाराम निवासी पांचू को गिरफ्तार कर लिया हैं। लाहण को मौके पर ही नष्ट कर दिया हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ