चक्रवात पूर्वी राजस्थान पर बनेगा, तापमान यहां बढ़ेगा

पश्चिमी राजस्थान के लोगों को ठिठुरन से कुछ दिन राहत मिलेगी। इसकी वजह यह है कि पूर्वी राजस्थान में बनने वाले ऊपरी हवाओं के चक्रवात से हवाएं दक्षिणी होने से शहर का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। वहीं इसका ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान की तरफ दिखाई देगा, वहां बादल छाने तथा बारिश की भी संभावना बनेगी। जोधपुर शहर में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान बढ़ रहा था।

इसका कारण यह था कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से शहर की तरफ बढ़ने वाली उत्तरी हवाएं रुक गई थी तथा उत्तरी हवाएं सर्द होती हैं। इनके इस तरफ नहीं आने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा तथा ठिठुरन भी कम हो गई। यही वजह थी कि शहर का न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 9.2 डिग्री पहुंच गया।

इससे अलसुबह भी ठिठुरन कम हुई। दिन निकलने के साथ धूप भी तेज हुई तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी। शुक्रवार को दोपहर में धूप बहुत तेज थी। इससे शहर के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई तथा तापमान 25.1 डिग्री पहुंच गया। शाम के बाद भी ठिठुरन कम थी।

  • हवाएं - उड़ीसा-छत्तीसगढ़ के बीच हवाओं का प्रति चक्रवात बना, राजस्थान की ओर दक्षिणी हवाएं आ रहीं।
  • चक्रवात - उत्तरी हवाएं पूर्वी राजस्थान में दक्षिणी हवाओं से मिल रहीं, ऊपरी हवाओं का चक्रवात बन रहा।
  • बादल-नमी - पूर्वी राजस्थान की ओर बने हवाओं के चक्रवात से अरब सागर से बादल-नमी पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ेगी।
  • बारिश व पारा - पूर्वी राजस्थान में बारिश, पश्चिमी राजस्थान में पारा बढ़ने की संभावना बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मॉर्निंग वॉकर, योग करने वाले व बच्चे संग मिले, खुशनुमा मौसम में खिलखिलाते किया नववर्ष का स्वागत


टिप्पणियाँ