नौ महीने बाद शुरू हुई जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस

जोधपुर-इंदौर रणथंभौर इंटरसिटी एक्सप्रेस 9 माह बाद अब चलने लगी है। इस ट्रेन के चलने से कोटा संभाग के यात्रियों को लाभ मिलेगा। ये ट्रेन जोधपुर से रोज सुबह 5.00 बजे रवाना होकर रात 9.15 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन इंदौर से सुबह 6.00 बजे रवाना होकर रात 10.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से आते समय यह ट्रेन कोटा दोपहर 2.05 बजे पहुंचेगी। जबकि जोधपुर से आते समय कोटा 12.25 बजे पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ