लॉयन न्यूज,बीकानेर। जैसलमेर राजपरिवार के पूर्व महारावल बृजराज सिंह भाटी का गत दिनों आकस्मिक एवं असामयिक निधन हो गया था। उनका नाम एशिया महाद्वीप के सबसे सुन्दर राजाओं में शुमार थे, उनके जाने के बाद महारावल पदवी का स्थान रिक्त हो गया था।
जिस पर विधिवत् पूजा अर्चना के बाद आज 15 जनवरी को उनके ज्येष्ठ पुत्र चैतन्य राज सिंह भाटी गद्दी पर बैठे। राजगुरु समुदाय के पंडितों ने पूजा अर्चना कर भाटी को राज गद्दी पर आसीन करवाय। इस दौरान जैसलमेर रियासत की रियाया एवं पूरे राजस्थान भर के राजाओं एवं राजपूत समाज प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों ने उक्त कार्यक्रम में शिरकत की।
सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने अवगत करवाया की बीकानेर से युवराज सिंह हाड़ला, धर्मेन्द्र सिंह बरसलपुर, रणपाल सिंह भाटी,मदन सिंह भाटी सहित राजपूत समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।



टिप्पणियाँ