बीकानेर ब्लॉक की 65 शिक्षिकाएं महिला मंडल स्कूल में सेल्फ डिफेंस के गुर सीख रही हैं। 10 दिवसीय ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिक्षिकाएं स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देंगी। एमटी ज्योति प्रभा सोलंकी और रितु राठौड़ ने बताया कि महिला मंडल स्कूल में ट्रेनिंग के दो बैच चल रहे हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के स्कूलों की 65 शिक्षिकाओं को 14 जनवरी तक ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्रशिक्षण प्रभारी पृथ्वी लेघा ने बताया कि जिले की उच्च प्राथमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों की 325 शिक्षिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के लिए 5 जनवरी से कैंप चलाया जा रहा है। 7 ब्लॉकों के 13 बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ