घर लौटी पत्नी को नशे में धुत पति को टोकना पड़ा भारी, पहुंची थाने

लॉयन न्यूज, बीकानेर। नशे में धुत पति को टोकना पत्नी को भारी पड़ गया। जहां नशेड़ी पति ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद पत्नी पुलिस थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र का। जहां 5 ई 342 रहने वाली निर्मला पत्नी विजय कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 12 जनवरी की शाम को चार बजे आंगनबाड़ी से घर आई तो उसका पति विजय कुमार नशे में धुत मिला। जब उसने अपने पति से आज फिर नशा कर लिया का कहने पर पलंग के नीचे पड़ी लकड़ी निकालकर पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू दी। जिससे परिवादिया को काफी चोटें आई। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Posts



टिप्पणियाँ