लॉयन न्यूज,बीकानेर। जिले में होने जा रहे नगरपालिका चुनाव को लेकर सरगर्मी जोरों पर है। बीकानेर के नोखा में राजनीतिक पार्टियों ने नगरपालिका के चुनावी दंगल में अपनी जी जान फूंक दी है। लेकिन इन सब के बीच राजनीतिक पार्टियों के लिए वार्ड नम्बर 10 के 200 से अधिक वाशिन्दों ने मुसीबत खड़ी कर दी है।
उक्त वार्ड के गली नम्बर एक से तीन तक के मोहल्ले वासियों ने सामुहिक रूप से नगरपालिका के होने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है । जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में मतदान बहिष्कार के निर्णय से अवगत कराते हुवे कहा है कि वार्ड नम्बर 10 के गली नम्बर एक से तीन में आवश्यक मूलभूत पानी जैसी समस्या के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इस सम्बंध में जनप्रतिनिधियों को कई मर्तबा ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस पड़ी है । वहीं हर बार चुनावी माहौल में जनप्रतिनिधि आकर झूठा आश्वासन देकर चले जाते है । इस बार मोहल्ले वासियों ने बैठक कर सामुहिक निर्णय लिया है कि, जब तक लिखित में इस समस्या का समाधान नही निकलता है,मोहल्लेवासी अपने निर्णय पर अडिग रहेंगे ।

टिप्पणियाँ