एसएमसी तथा एसडीएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू

आभावास स्तिथ सेठ मांगीलाल चंपालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य आतिथ्य सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल बगड़िया ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने की।

विद्यालय के उत्सव प्रभारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में आभावास परिक्षेत्र के विद्यालय ढाणी पुरोहितान, बालिका विद्यालय, ढाणी बन्ध्यावाली एवं सीनियर स्कूल की एसएमसी तथा एसडीएमसी के सदस्यों एवं संस्था प्रधानों ने भाग लिया। सदस्यों ने दो दिन पूर्व ही कार्यग्रहण करने वाले नए प्रधानाचार्य शर्मा का अभिनंदन किया। मास्टर ट्रेनर एवं अनुभवी शिक्षाविद कैलाश चन्द मुवाल प्रधानाचार्य दादियारामपुरा विचार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ