बस और टैक्सी में भिड़ंत,घायल को किया पीबीएम रैफर

लॉयन न्यूज,बीकानेर। बस और टैक्सी में भिड़ंत होने की खबर सामने आयी हैं। इस भिड़ंत में टैक्सी ड्राईवर के घायल होने की सूचना मिल रही हैं। घटना नोखा थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर रोड़ा रोड़ पर टैक्सी और बस आपस में भिड़ गए। जिसमें टैक्सी चालक शिवलाल घायल हो गया हैं। जिसको स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बीकानेर रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नोखा थानाधिकारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

Related Posts



टिप्पणियाँ