लॉयन न्यूज,बीकानेर। फेसबुक पर दोस्ती कर शादी के नाम पर रूपए ऐंठनें का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी कानदान बिठ्ठू ने नापासर थाने में देशनोक निवासी सुनीता चारण, कविता चारण व दीपक देपावत पुत्र सवाईदान पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने षडयंत्रपूर्वक उसे दोस्ती के कर शादी के नाम से फसाया। इस दौरान आरोपियों ने कई मर्तबा प्रार्थी से विभिन्न माध्यमों से धोखा देकर रूपए ऐंठ लिए और सामना भी ले लिया। जिसके बाद आरोपियों ने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ