श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में नए आर्मी पब्लिक स्कूल के नए कैंपस का शुभारंभ किया गया। अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर ने साधुवाली सैन्य छावनी के निर्मल परिसर में अपने नए स्कूल भवन का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि स्कूल के संरक्षक जनरल ऑफिसर कमांडिंग सुदर्शन चक्र डिवीजन थे। इस माैके पर फैमिली वेलफेयर संस्था की अध्यक्ष रानी शर्मा उपस्थित रहीं।
जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने नए स्कूल भवन के निर्माण करने के लिए विभिन्न एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। यह नया स्कूल भवन अच्छी तकनीकी सुविधाओं की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, सम्मेलन कक्ष, प्रशासनिक कार्यालय, खेल सुविधाओं और एक बहुउद्देश्यीय हॉल से सुसज्जित है। नए स्कूल परिसर में 2400 छात्रों की क्षमता है। यह स्कूल सुविधाजनक वातावरण बनाएगा जो प्रभावी शिक्षा को सक्षम बनाता है और बच्चों का भविष्य सुनिश्चित कर राष्ट्र की उन्नति के लिए तैयार करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ