राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत बैठक आयोजित,सौंपी जिम्मेवारी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अयोध्या में बन रहे प्रभु राम जी के मंदिर के लिए लक्ष्मीनाथ नगर की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने राम मन्दिर निर्माण हेतु प्रत्येक रामभक्त के घर -घर जाकर समर्पण राशि एकत्र करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर महानगर के कार्यवाह उमेश व्यास ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उमेश व्यास ने कहा कि राम मंदिर के लिए अपनी इच्छानुसार प्रत्येक रामभक्त को दान स्वरूप सहयोग करना चाहिए। बैठक मै विभाग व्यवस्था प्रमुख प्रेमशंकर सोनी,महानगर कार्यकर्ता विनोद सेन (रा.स्व. संघ), पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, सेवा भारती के सावंर मोदी,सुरेन्द्र मारू आदि उपस्थित रहे ।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ