बिना किसी आदेश से जिला परिवहन अधिकारी कर रहे है मनमानी,दिव्यांगों के लिए बना रैंपयुक्त गेट किया बंद,अब रखेगें चैयरमैन के समक्ष बात
लॉयन न्यूज,बीकानेर। मानव अधिकारो के हनन के मुद्दे को लेकर “लॉयन एक्सप्रेस” एक बार फिर सामाजिक सरोकारो से जुड़ा मुद्दा उठा रहा हैं। अगर आपके साथ भी मानव अधिकारों का हनन हुआ है तो हमें बताएं। बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन से जुडें हनुमान शर्मा की एक शिकायत हमें मिली हैं। जिसको लेकर कल हनुमान शर्मा चैयरमैन से मिलेगें और अपनी बात रखेगें।
हनुमान शर्मा ने बताया कि उन्होंने 6 अगस्त 2020 को एक शिकायत मानव अधिकार आयोग की थी। जिसमें बताया गया है कि जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर के मुख्य भवन के बाहर दिव्यागों,असहाय व बुजुर्गो के लिए बनाया एक मात्र रैम्पयुक्त चैनल गेट है जो कि बिना किसी लिखित आदेश के 25 मई से बंद पड़ा हैं।
जिसके कारण निशक्तजन,बुजुर्ग,असहाय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। परिवादी ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी ने अपने कक्ष के पास होने के कारण रैम्पयुक्त चैनल गेट बिना किसी आदेश के बंद कर दिया हैं। इस सम्बंध मे बार-बार अवगत करवाने के बाद भी अधिकारी बात नहीं समझ रहे हैं।
इस सम्बंध में जब जिला परिवहन अधिकारी से खोलने का अनुरोध किया गया तो परिवहन अधिकारी और उसके लिपिक ने अभद्रता की ओर गाली गलौच भी की। हनुमान शर्मा ने कहा कि हम तत्काल गेट खोलने की मांग करते हैं।

टिप्पणियाँ