अवैध कॉलोनियों और ब्लैक लिस्ट डवलपर्स की सूची ऑनलाइन होगी

शहर में अवैध काॅलाेनियाें और भूमाफिया पर शिकंजा कसने के लिए जेडीए ब्लैक लिस्टेड डवलपर्स और अवैध काॅलाेनियाें की सूची ऑनलाइन करेगा। इस ऑनलाइन सूची काे आमजन भी देख सकेंगे ताकि भूखंड खरीदने से पहले पता चल सके कि काॅलाेनी जेडीए से अनुमाेदित है या नहीं।

जेडीए ने पूर्व में जिन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्त किया है, उन कॉलोनियों का जेडीए की ओर से जोन उपायुक्त, अधिशाषी अभियंता एवं प्रवर्तन अधिकारी की कमेटी जोनवार भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट पेश करेगी। जेडीए ने बीते डेढ़ साल में 204 अवैध काॅलाेनियाें पर कार्रवाई करते हुए बुलडाेजर चलाया है, इन सभी की सूची वेबसाइट पर अपलाेड की जाएगी।

जेडीसी गाैरव गाेयल ने बताया कि आमजन काॅलाेनी में भूखंड या फ्लैट खरीदने से पहले जेडीए के नागरिक सेवा केंद्र में सलाहकाराें से जानकारी ले सकते है। जाेन उपायुक्त, रजिस्ट्रार, जेडीए वेबसाईट और प्रवर्तन शाखा स्थित कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 0141-2565800 पर भी पूरी जानकारी मिलेगी।

उनका कहना है कि कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने पर खातेदार पर कार्रवाई हाेगी और इसके लिए कलेक्टर, संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार काे पत्र भी लिखा है। इसके अलावा प्रवर्तन शाखा कार्रवाई का खर्च भी वसूल कर अवैध कॉलोनियों में आवंटन पत्र जारी करने वाली गृह निर्माण सहकारी समितियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

प्रवर्तन शाखा नाेटिस देकर भूली; मुख्य सड़क पर 5 मंजिला इमारत खड़ी हाे गई, अब सील

जेडीए प्रवर्तन शाखा एक ओर अवैध काॅलाेनियाें और अवैध निर्माण पर लगाम कसने के दावे कर रहा है, वहीं मुख्य सड़काें पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण हाे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आया है, जिसमें निर्माणकर्ता ने मुख्य सड़क पर पांच मंजिला अवैध इमारत खड़ी कर ली, वहीं प्रवर्तन दस्ता कारवार्ई के बजाय सिर्फ नाेटिस थमाता रहा।

माैके पर पांच मंजिला इमारत खड़ी हाे गई तब जाकर प्रवर्तन टीम ने सीलिंग की कार्रवाई काे अंजाम दिया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-5 में हवासड़क स्थित पटेल नगर के भूखंड संख्या 30 में बिल्डिंग बाॅयलाॅज का उल्लंघन करने पर भूखंड मालिक काे नाेटिस जारी निर्माण नहीं करने काे लेकर पाबंद किया था, लेकिन अवैध निर्माण का फिनिशिंग कार्य करता रहा।

इधर, करतारपुरा नाले के बहाव क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी, कचरा व मलबा डालकर अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई करने के बजाय प्रवर्तन दस्ते ने ट्रैक्टर ट्राेली जब्त कर इतिश्री कर ली। गौरतलब है कि यहां अतिक्रमण की कई शिकायतें हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीते एक साल में 204 अवैध काॅलाेनियाें पर चलाया बुलडाेजर


टिप्पणियाँ