फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव,पति और सास पर हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

लॉयन न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा फंदे पर लटके मिलने के बाद उसके पति व सास के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज हुआ हैं। घटना श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी में ट्रक यूनियन पुलिया के पास की हैं। जहां पर ्र किराये के मकान में रह रही थी। मृतका रेणू की मौत को लेकर पति सुमन पासवान व सास के खिलाफ महिला थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। हालांकि इससे पहले दहेज प्रताडऩा का एक परिवाद हनुमानगढ़ महिला थाना में भी दिया हुआ है। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की जांच सीओ महिला उत्पीडऩ मामलों की विशेष सेल करेंगे। हनुमानगढ़ की सुरेशिया बस्ती व हाल ज्वालेवाला में खेती कर रहे हीरालाल ने बताया कि करीब सवा साल पहले उन्होंने अपनी बेटी 19 वर्षीय रेणु की 2019 में श्रीगंगानगर में किराए पर रह रहे सुमन पासवान से की थी।

 

मृतका के ससुर की मौत हो चुकी है। आरोप है सुमन पासवान और उसकी मां रेणु को दहेज की मांग लेकर तंग परेशान कर रहे थे। इस संबंध में हनुमानगढ़ महिला थाना में भी परिवाद दिया था। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि रेणु अपने ससुराल में फंदे पर लटकी हुई है। मायका पक्ष के लोग जब पहुंचे उससे पहले शव को फंदे से उतार लिया गया था। आरोप है कि पति सुमन पासवान और उसकी मां ने रेणु को मारकर शव फंदे पर लटका दिया। इसे आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले संदिग्ध हालात में महिला की मौत की सूचना मिलने पर सीओ सिटी अरविंद बेरड़, पुरानी आबादी एसएचओ रणजीतसिंह, एएसआई भरतप्रसाद गुप्ता व महिला कांस्टेबल स्टाफ सहित पुलिस मौके पर पहुंची।

 

महिला थाना प्रभारी सीआई राजेश ने बताया कि रेणु के पिता व भाई के परिवाद पर पति व सास पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी पिता ने बताया है कि दहेज की मांग के लिए मारपीट करने के आरोप में हनुमानगढ़ महिला थाना में परिवाद दिया था। उस समय आरोपी पति ने अक्टूबर 2020 में समझौता कर लिया और रेणु को अपने साथ ले आया था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाहिता का शव कमरे में खूंटी के फंदा लगाकर लटका हुआ था। उसे खिड़की से आस पास के बच्चों ने ही पहले देखा। उन्होंने शोर मचाया। इस पर मृतका की सास व आसपास के लोगों ने गेट तोड़कर शव को फंदे से उतारा।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुरानी आबादी पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया गया। सीओ सिटी अरविंद बेरड़ व एसएचओ रणजीतसिंह ने मौका पर पहुंचकर हालात घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेणु का शव कमरे में दीवार पर खूंटी पर फंदे से लटक रहा था। पैर जमीन से थोड़ी ही ऊंचाई पर थे।

 

Related Posts



टिप्पणियाँ