लॉयन न्यूज,बीकानेर। अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी भागीरथ नायक निवासी धीरेरा ने लूणकरणसर थाने में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने बाबूलाल,मदनलाल,सोहनराम,राजुराम और लिछीराम पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
घटना 23 दिसम्बर 2020 शाम 4 बजे के आसपास महराणा रोही की हैं। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों ने एकराय होकर प्रार्थी के भाई के लडकों का अपहरण कर लिया। जिसके बाद आरोपी अपहरण कर लड़कों को कहीं ले गए जहां पर उनके साथ बुरी तरीके से मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने लड़कों को मारपीट करते हुए जाति सूचक गालियां भी निकाली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ