बॉर्डर से सटे खेत में मिला पाकिस्तानी गुबारा,खुफिसा एजेंसिया सतर्क

लॉयन न्यूज,बीकानेर। शनिवार शाम को बॉर्डर से सटे फकीरवाली के 33 आरबी के एक खेत में पाकिस्तानी गुबारा मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय रिड़मलसर पुलिस द्वारा खुफिया एजेंसी को इसकी सूचना दे दी गयी हैं। खेत मालिक ने गुब्बारे को देख घमूड़वाली पुलिस को सूचना दी। रिड़मलसर चौकी प्रभारी एएसआई गुल्लाराम मीणा ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लिया।

एएसआई मीणा ने बताया कि शाम को मांगीलाल पुत्र रामस्वरूप बिश्नोई निवासी फकीरवाली के 33आरबी में चने के खेत में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। प्लास्टिक से बने इस लाल रंग के गुब्बारे में चांद के अंदर पीले रंग का सितारा लगा हुआ है। गुब्बारे के ऊपरी हिस्से में भी अनेक चांद व सितारे बने हुए हैं तथा एक तरफ से डोरी से बंधा हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई कि हवा के साथ आसमान में यह गुब्बारा उड़कर आया होगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ