वैक्सीन आने तक पहियों की तरह रखें दूरी, जिंदगी चलती रहेगी

बीकानेर से अकेले ही साइकिल से कोरोना गाइडलाइन की पालना का संदेश देने प्रदेश के दौरे पर निकला युवक भीकाराम चाहर गुरुवार की सुबह भरतपुर पहुंचा, जिसका भरतपुर साइकिल क्लब ने स्वागत किया। क्लब राइडर के साथ ही बीकानेर के राइडर भीकाराम चाहर ने शहर में साइकिलिंग की तथा कोरोना गाइडलाइन पालना का संदेश दिया।

बाद में चाहर ने जिला कलेक्टर नथमल डिडेल से मुलाकात भी की। जिला कलेक्टर ने चाहर के अभियान की सराहना की। बाद में बीसीसी अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में राइडर्स ने साइकिलिस्ट भीकाराम चाहर का स्वागत किया। इस मौके पर राइडर चाहर ने कहा कि वैक्सीन आने तक कोरोना गाइडलाइन की पालना जरूरी है।

जिस प्रकार साइकिल के पहिए के बीच उचित दूरी आवश्यक है। उसी प्रकार वैक्सीन आने तक हम सोशल डिस्टेंस की पालना करेंगे तो जिंदगी की साइकिल चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग से सभी को जुड़ना चाहिए। क्योंकि सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है और इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। कार्यक्रम का संचालन बीसीसी के गौरव जिंदल, नवीन पाराशर, सुमित अग्रवाल और चेतन गोयल ने किया। कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल और कार्तिकेय सिंह ने भी साइकिलिंग होने वाले फायदों की जानकारी दी।
बीकानेर के नोखा के गांव चिलियाना निवासी स्नातक द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट भीकाराम चाहर ने बताया कि कोरोना कितना खतरनाक है। इसे में अपने एक परिचित की पीड़ा से समझ चुका हूं। उन्होंने कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया और गाइडलाइन की पालना नहीं की। इस कारण वे पाॅजिटिव हुए। तभी मैंने जागरुकता अभियान चलाना तय किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीकानेर से आए साइकिलिस्ट भीकाराम चाहर का बीसीसी ने किया स्वागत।


टिप्पणियाँ