बीकानेर की बेटी-पुत्रवधू जयश्री छत्तीसगढ़ में आईएएस बनीं

छत्तीसगढ़ चीफ सेक्रेट्री के ऑफिस में डिप्टी सेक्रेट्री जयश्री जैन को आईएएस प्रमोट किया गया है। जयश्री ने सूरजपुर जिले की पहली महिला आईएएस होने का गौरव भी हासिल किया है। जयश्री मूलरूप से बीकानेर के गंगाशहर निवासी ताेलाराम मालू की बेटी और मालचंद की पुत्रवधू हैं। ताेलाराम मालू पिछले कई सालाें से छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रह रहे हैं।

जयश्री सीए पति जयंत के साथ रायपुर में रहती हैं। मालचंद वर्तमान में असम रहते हैं। जयश्री 2005 में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई थीं। 10 जनवरी काे आईएएस प्रमोट हुईं। बीकानेर जैन महासभा के लूणकरण छाजेड़ ने इस बीकानेर और समाज के लिए गौरव बताया। भास्कर से बातचीत में जयश्री ने कहा कि परिवार के लोगों का बीकानेर आना-जाना लगा रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bikasher's daughter-daughter-in-law Jayashree became IAS in Chhattisgarh


टिप्पणियाँ