लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त पकड़ा हैं। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में यह कार्रवाई की गयी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर यह कार्रवाई की गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच की। इस दौरान सरदारगढ़ मोड़ पर पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़ कर फरार हो गए।
तलाशी के दौरान पुलिस को कार में करीब 51 किलो डोडा पोस्त मिला हैं। पुलिस ने डोडा पोस्त को जब्त कर लिया हैं। पता चला है कि कार में 2 तस्कर थें जो कि भाग गए। पुलिस ने कार को जप्त कर जांच शुरू कर दी हैं। यह कार्रवाई एसपी राजन दुष्यंत के निर्देशों पर की गयी हैं।

टिप्पणियाँ