कांग्रेस नेताओं ने अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग,जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन,देखें वीडियो
लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीकानेर लोकसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यक्रताओं ने अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस सम्बंध में मदन गोपाल ने बताया कि अर्णब गोस्वामी ने बर्क के पूर्व सी ई ओ पार्थो दास गुप्ता के साथ मिलकर टी आर पी घोटाला मामले में न्यायालय में दाखिल अपनी सप्लीमेंट्री चार्ज शीट में सैन्य गतिविधियों से सम्बंधित बेहद गोपनीय तथ्यों का जिक्र किया है।
जो कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है । उन्होंने मीडिया की छवि खराब कर तथा इससे लोगों में गलत मैसेज गया है। पुलवामा हमला हो या कृषि कानून लाने का मामला पहले से ही अर्णब गोस्वामी को सूचना थी। इसके बावजूद सरकार अर्णब गोस्वामी गोस्वामी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे केंद्र सरकर व अर्नब गोस्वामी की मिलीभगत साबित हो गई है। इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराई जाए ताकि देश में संवैधानिक हित की रक्षा हो सके ।

टिप्पणियाँ