अजमेर के तत्कालीन एसपी कुंवर राष्ट्रदीप काे विदाई देने के लिए पुलिस अफसरों व जवानों की ओर से गुरुवार काे एसपी ऑफिस के बाहर टेंट लगाकर समारोह आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने साफा बांधकर एसपी का स्वागत किया औैर बारी-बारी से पुलिस अफसरों ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। पुलिस अफसरों ने एसपी की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की औैर अपने अनुभव साझा किए। एसपी ऑफिस से पुलिस अफसर औैर जवान एसपी काे कुर्सी सहित कंधे पर उठाकर बाहर तक लेकर पहुंचे। इस दाैरान वहां माैजूद अन्य जवानाें द्वारा फूलाें की बारिश की गई। एसपी ने स्टाॅफ के साथ ग्रुप फाेटाे कराया।
अंजुमन सैयदजादगान ने निवर्तमान एसपी कुंवर राष्ट्रदीप को विदाई दी। इस मौके पर विभिन्न पुलिस अधिकारी और अंजुमन पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे। ख़ादिम मोहल्ला स्थित चिश्तिया होल में आयोजित समाराेह में अंजुमन सदर सैयद मोईन हुसैन ने उनकी दस्तार बंदी की। इस अवसर पर उन्हें ख़्वाजा साहब की दरगाह का स्मृति चिन्ह भेंट किया। दरगाह कमेटी के पूर्व नाजिम शकील अहमद, पूर्व बार अध्यक्ष राजेश टंडन, दरगाह कमेटी के सदर अमीन पठान, बाेर्ड के विशेषाधिकारी विशाल दुबे, सीओ दरगाह रघुवीर प्रसाद , सीओ नाॅर्थ प्रियंका, एसएचओ दरगाह दिलबर सिंह, दरगाह थानाप्रभारी हेमराज सिंह मूंड , काेतवाली थाना प्रभारी शमशेर खान, दिनेश कुमावत, अंजुमन सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगाराशाह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ