लॉयन न्यूज,बीकानेर। दलित महिला के साथ खेत में जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने खाजूवाला थाने में इन्द्राज पुत्र लिखमाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना एक वर्ष पूर्व खेत की हैं प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने जबरदस्ती करते हुए उसके बलात्कार किया और जाति सूचक गालियां दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एससी एसटी व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ