लॉयन न्यूज,बीकानेर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने और दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने जसरासर थाने में न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
पीडि़ता ने धर्मसिंह,करणीसिंह,भंवरी,दीपसिंह,राजूसिंह,गुडडू कंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आरोपी उसे दहेज की मांग के लिए परेशान करते रहें हैं।
दहेज में विभिन्न तरहों की मांग को लेकर आरोपियेां ने प्रार्थिया को तंग परेशान किया और मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। आरोपियों ने प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती करते हुए बलात्कार करने का प्रयास किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ