लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों को जप्त किया हैं। श्रीगंगानगर पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब सीमा के गांव साधुवाली के चक3 डी में यह कार्रवाई की हैं। जवाहर नगर पुलिस थाने की टीम ने करीब 27 हजार अवैध नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। जिनसे अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ की जा रही हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान मुख्य सरगना भागने में कामयाब हो गया। यह कार्रवाई एसपी राजन दुष्यंत के निर्देशों पर की गयी हैं।

टिप्पणियाँ