नयाशहर थाने के पास चोरी का प्रयास,तोड़े ताले और अलमारी ले जाने का किया प्रयास,चोर और बढ़ती चोरियां बनी खाकी के लिए चुनौती
लॉयन न्यूज,बीकानेर। चोरी की बढ़ती वारदात पुलिस के लिए सिरदर्द के साथ-साथ चुनौती बनती जा रही हैं। इसे चोरों के बढ़ते हौसले कहे या फिर पुलिस की नाकामी की थाना क्षेत्र की करीब 50 मीटर की कम दूरी पर बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर माल साफ करने का प्रयास किया। ऐसी खबर नयाशहर थाना क्षेत्र की हैं।
जहां पर बीती रात लगभग 3 बजे के आसपास चोरों ने नयाशहर थाने के कुछ सेंकण्ड की दूरी पर ही स्थित एक अनाज के गोदाम में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने अनाज के गोदाम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया हैं। चोरों के हौसले इसी बात से पता लगा सकते है कि किसी तरह चोरों ने थाने के सामने से गुजरने वाली रोड़ पर ही अनाज के गोदाम में रखी अलमारी को बीच सड़क पर लाकर उसे ले जाने का प्रयास किया।
गनीमत रही कि इस दोरान किसी के आने की भनक लगते ही चोरों ने अलमारी को रोड़ पर छोड़कर फरार हो गए। अनाज गोदाम के संचालक ने इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस को अवगत करवा दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार अलमारी में कुछ जरूरी कागजात और नकदी रूपए थें। हालांकि अभी तक इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया हैं। ऐसे में थाने के सामने चोरी की वारदात का प्रयास करना कही ना कही पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हैं।

टिप्पणियाँ