अन्तर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल सोमवार को बीकानेर में, सूखा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भ्रमण

लॉयन न्यूज, बीकानेर। अन्तर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल सोमवार दोपहर 1.20 पर बीकानेर पहुंचेगा व सूखा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने बताया कि दल सोमवार को 2:30 बजे से 3 बजे तक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक लेगा। उसके पश्चात 3 बजे से 6 बजे तक सूखा ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लेगा। उन्होंने बताया कि दल मंगलवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सूखा ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लेगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ