शराब के नशे में मारपीट कर आग लगाने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

लॉयन न्यूज,बीकानेर। शराब के नशे में मारपीट करने और दुकान में आग लगाने के आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। देशनोक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रमसिंह पुत्र खुमाणसिंह उम्र 27 निवासी खीचियासर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी युवक से पूछताछ जारी हैं। उल्लेखनीय है कि 25 अक्टूबर 2020 को परिवादी ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपी विक्रम सिंह व महेन्द्र सिंह स्विफ्ट गाड़ी लेकर नशे में आए। आरोपियों ने प्रार्थी की दुकान पर आकर शराब के नशे में मारपीट की और देर रात शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर दुकान को आग लगा दी।

Related Posts



टिप्पणियाँ