तहसील ऑफिस के कर्मचारी को हजारों की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

लॉयन न्यूज,बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार शाम को कार्यवाही करते हुए आईटी सेंटर शेरगढ़ के सूचना सहायक रविन्द्र कुमार लखारा व उसके सहयोगी उपकोषालय का कम्प्यूटर संचालक रामूराम मेघवाल को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी हरीश चौधरी ने ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 पर सूचना देने पर ब्यूरो मुख्यालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने के लिए कहने पर 17 जनवरी को ब्यूरो कार्यालय में आया और एक रिपोर्ट इस आशय की प्राप्त हुई की हरिश चौधरी पुत्र चेनाराम जाट निवासी शेरगढ़ तहसील परिसर शेरगढ़ में ई-मित्र केन्द्र पर आधार सेवा केंद्र संचालित करता है।

पंचायत समिति शेरगढ़ में आईटी विभाग में कार्यरत सूचना सहायक रविन्द्र कुमार लखारा जो ई मित्र सेवा केन्द्र शेरगढ़ पर कार्यरत अधिकारी हैं जो पिछले 2 माह से उसे बतौर कमीशन रिश्वत की बार-बार मांग कर रहा है व उसकी मशीनरी को जब्त करने का दबाव बनाकर धमका रहा है व प्रत्येक आधार कार्ड पर 60 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से प्रति आधार कार्ड 60 रूपए रिश्वत के रूप में मांग कर रहा है। परिवादी से अब तक कुल कमीशन के रूप में 23 हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांग करने के प्रार्थना पत्र पर 18 जनवरी को मांग सत्यापन का गोपनीय सत्यापन करवाया गया।

 

आरोपी सूचना सहायक रविन्द्र लखारा द्वारा मांग सत्यापन के दौरान 2 हजार रूपए प्राप्त कर 20 हजार रूपए की मांग करना व आज 19 जनवरी को रविन्द्र लखारा सूचना सहायक को 20 हजार रूपए लेते हुए तहसील परिसर शेरगढ़ में अन्य सहायक रामूराम मेघवाल जो कि उप कोषालय शेरगढ़ में संविदा पर कम्प्यूटर संचालक कार्य करता है उनके साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Related Posts



टिप्पणियाँ