लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर का फोरलेन हाइवे इन दिनों हादसे को न्यौता दे रहा है, जिसको प्रशासन अनदेखी कर रहा है और यह अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है। हम बात कर रहे है बीकानेर-जैसलमेर हाइवे की। जिसमें पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है जो कि फिलहाल बंद पड़ा है। इस निर्माण कार्य के कारण यह हाइवे कई जगहों से टूटा हुआ पड़ा है जिससे पर वाहनों के आवागमन में मुश्किल हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश भार्गव का कहना है कि कहने को तो यह फोरलेन हाइवे है, लेकिन कई जगहों से इस हाइवे की स्थिति दयनीय है, टूटा-फूटा व अर्धनिर्माणाधीन होने के कारण वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है और 24 घंटे हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन कंपनी ने सड़क पर वापिस पेचवर्क का काम भी नहीं किया गया, जिसे स्थिति में छोड़ा वैसा का वैसा ही पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह हाइवे बीकानेर चुंगी नाके से जैसलमेर की ओर जाता है, मुख्य परिवहन मार्ग होने के साथ-साथ टोल रोड़ भी है, बीच में दर्जनों गांव पड़ते है, ग्रामीण लोग बीकानेर बाजार के लिए इस हाइवे से होकर आते है, अगर प्रशासन ने समय रहते इस टूटी सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया तो अनहोनी घटना भी घट सकती है।



टिप्पणियाँ