लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत पोस्त के साथ एक को गिरफ्तार किया हैं। हनुमानगढ़ के जंक्शन पुलिस थाने की टीम ने यह कार्रवाई की हैं। जहां पर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 12 घंटे के भीतर नशे के खिलाफ दूसरी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 400 ग्राम पोस्त सहित एक जने को गिरफ्तार किया।
सीआई नरेश गेरा ने बताया कि बलतेज सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी सोढीवाला फिरोजपुर पंजाब को 4 किलो 400 ग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय हैकि इससे पहले यूनस अली उर्फ हरीश कुमार पुत्र शमाउन खां निवासी वार्ड 5 नई खुंजा को 900 ग्राम छिलका पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पुलिस तस्कर से अवैध पोस्त की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ कर रही हैं।

टिप्पणियाँ