शराब के लिए पैसे नहीं देने पर तोड़ा हाथ,पीडि़त ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार

लॉयन न्यूज,बीकानेर। शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट करने और पैसे छीनने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी शिवदत्त गौड़ निवासी रामपुरा बस्ती ने नयाशहर थाने में अजय चांवरिया,हकू,राहुल धारू,राजिया,सुखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटनी बीती रात करीब पौने दस बजे के आसपास की हैं।

प्रार्थी ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई विजयदत्त रात को मुक्ताप्रसाद से रामपुरा आ रहे थें। इसी दौरान रास्ते में वाल्मीकि बस्ती रामदेव जी मंदिर के पास कुछ लोग अलाव तप रहे थें एवं शराब का सेवन कर रहे थें। प्रार्थी और उसके भाई के पास सामान होने और सड़क पर रैंप होने के कारण गाड़ी को धीरे किया तो शराब पी रहे 5-7 लोग प्रार्थी की गाड़ी के आगे आ धमके और शराब के लिए पैसे मांगे।

जब पैसे नहीं दिए तो आरोपी छीना झपटी करने लगे। इस दौरान प्रार्थी ने जब अपना बचाव करना चाहा तो कुछ और लोग आ गए और प्रार्थी और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने दोनेा के साथ बुरी तरीके से मारपीट की। जिससे प्रार्थी और उसके भाई को शरीर में कई जगह चोटें आयी। मारपीट में प्रार्थी के छोटे भाई के हाथ में फैक्चर हो गया।

आरोपियों ने मारपीट कर प्रार्थी के भाई की जेब से करीब 4700 रूपए भी छीन लिए। प्रार्थी ने तुरंत नयाशहर थाने में सूचना दी जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें पहले उपचार करवाने को कहा। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच महावीर सिंह को सौंपी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ