सरकार ने शादी समारोह में 100 लोगों काे शामिल हाेने की अनुमति दी है। वहीं पौषबड़ा महोत्सव में हजारों लोग पहुंच रहे हैं और काेविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए कोरोना संक्रमण का डर सताने लगा है। शहर में नगर निगम चुनाव और दीपावली के बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा एकदम ऊपर बढ़ाकर रिकॉर्ड बना था। सरकार की सख्तियों के बाद इन आंकड़ों पर कंट्रोल किया गया है।
अब एक बार फिर बिना अनुमति के ही शहर में पौषबड़ा शुरू हो गए जिसका खामियाजा फिर से शहरवासियों को भुगतना पड़ सकता है। इसी प्रकार का आयोजन रविवार को नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 103 प्रताप नगर सेक्टर 8 कुम्भा मार्ग महावीर उद्यान में आयोजित किया गया। हजारों की तादाद में लोग पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ