अनियंत्रित होकर गिरी मोटर साइकिल,एक की मौत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से एक की मौत होने की सूचना मिली हैं। घटना नोखा थाना क्षेत्र के नोखा-नागौर रोड़ सांई मंदिर के पास की हैं। जहां पर मंदिर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दया गांव के निवासी के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही नोखा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ