लॉयन न्यूज,बीकानेर। दुष्कर्म कर वीडियों बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में पीडि़ता ने नोखा थाने में ओमप्रकाश जाखड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना नवली गेट फांटे के पास करीब दो वर्ष पुरानी हैं।
पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसे नवली गेट फांटे के पास से एक मकान में ले गया। जहां पर आरोपी ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया और पीडि़ता का वीडियो बना लिया। जिसके बाद से आरोपी पीडि़ता को परेशान करने लगा। आरोपी ने पीडि़ता पर दोबारा संबध बनाने का दबाव बनाया।
जब पीडि़ता ने इसके लिए मना कर दिया तो आरोपी ने उसे कहा कि अगर मेरे साथ सम्बंध नहीं बनाये तो तेरा अश्लील वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

टिप्पणियाँ