राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने उदयपुर में कार्यकर्ताओं से की चर्चा, देशभर मे किसानाें को जागरूक करने के लिए चलाना होगा अभियान
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस 15 जनवरी को देशभर में प्रदर्शन करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश शनिवार को उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में अब भी किसानों में चेतना जागृत करने की आवश्यकता है। इसके लिए कांग्रेस देशभर में अभियान शुरू करेगी।
कहा कि मोदी सरकार किसान आंदोलन को लेकर असंवेदनशील है। किसानों को खालिस्तानी और देशद्रोही तक कहा जा रहा है, आंदोलन में फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जबकि तीनों कृषि कानूनों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली खतरे में आएगी। कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि नए कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को निंबाहेड़ा में प्रदर्शन होगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, फिरोज अहमद शेख, डॉ. संदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।
आंदोलन में शामिल होने शहर से जत्था रवाना
किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए उदयपुर से जत्था रवाना हुआ। किसान महासभा राज्य उपाध्यक्ष चंद्रदेव ओला ने बताया कि 26 जनवरी को किसान मार्च में संभाग के किसानों की भी भागीदारी रहेगी। डीवाईएफआई राज्य कमेटी सदस्य पवन बेनीवाल, शंकरलाल चौधरी, माजिद खान, गौतम मीणा, पूरणमल, शंकरलाल मीना, रमेश, देवीलाल आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ