एसपी मेडिकल कॉलेज के सातवें बैंच के छात्रों ने पेश की अनूठी मिसाल, पढ़ें खबर

लॉयन न्यूज, बीकानेर। मेडिकल कॉलेज बीकानेर के पूर्व छात्रों पीबीएम अस्पताल में जरूरी सामान भेंट कर एक अनूठी मिसाल पेश की हैं। ये छात्र कॉलेज के सातवें बैंच के विद्यार्थी है। जिन्होंने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्था के लिए साढ़े 7 लाख रुपये का सामान खरीदकर पीबीएम प्रशासन को भेंट किया है। पूर्व छात्रों की यह भेंट पीबीएम में पहुंचने वाले हर मरीज को सहायता प्रदान करेगी। जिसमें रिकवरी ट्राली के 20 नगर ऑक्सीजन सिलेण्डर सहित, व्हील चेयर 20 नगर ऑक्सीजन सिलेण्डर पोकेट सहित, 20 नग तकिये, आई.वी. स्टैंड के 20 नग शामिल है। छात्रों ने यह सामान पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही को भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व छात्रों के इस कार्य को प्रशंसनीय बताया एवं आशा प्रकट की, कि कॉलेज के अन्य पूर्व छात्र भी इसका अनुसरण करेंगे। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, वरिष्ठ चिकित्सकगण एवं विशेष रूप से सातवें बैंच के पूर्व छात्र उपस्थित रहे। डॉ. एस.एन.हर्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Posts



टिप्पणियाँ