लॉयन न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पारीक समाज के द्वारा श्री पाड़ाय माता सेवा समिति भवन में माण्डलगढ़ भीलवाड़ा पंचायत समिति के नवनियुक्त युवा प्रधान सतीश जोशी का अभिनंदन स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद्यनाथ पारीक,पारीक समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवर लाल व्यास, ज्ञानोदय ट्रस्ट के प्रभारी देवकिशन पांडिया ने की। स्वागत समारोह में प्रधान सतीश पारीक ने कहा की में बीकानेर पारीक समाज का आभारी हूँ जिसने मुझे इतना सम्मान दिया हैं व समाज हित मे कभी भी मेरी जरूरत पड़ेगी में सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा।
इस दौरान नित्यानंद पारीक ने कहाँ समाज के व्यक्ति का प्रधान के पद पर चुने जाना समाज के स्नेह सहयोग से ही सम्भव है। राजू पारीक क्रोन्या ने कहा की समाज के लिए गर्व की बात होती है जब समाज का कोई उनन्ति करता है। कार्यक्रम का संचालन गिरीराज पारीक ने किया व अपने भाषण में समाज को एक सूत्र में जोडऩे पर जोर दिया।
कार्यक्रम में राजकुमार व्यास,हरीरतन व्यास, महेश पारीक, राहुल पारीक, गिरधर व्यास, विजय तिवाड़ी, के. के. पारीक, नवरत्न व्यास,वैभव पारीक श्याम पारीक,रवि पारीक, हनुमान पारीक, राजेश पारीक, नवरतन पारीक,किशन पारीक विजय जोशी अजय पारीक प्रशान्त जोशी रामदेव जोशी विष्णु पांडिया महिला शक्ति में संतोष पारीक सीमा पारीक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ