शहर के मीठारामजी का खेड़ा में नगर परिषद की बेशकीमती जमीन पर कतिपय लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जबकि इस भूमि पर नगर परिषद ने विभिन्न समाजों के लिए जमीन आवंटन का प्रस्ताव ले रखा है। राजस्व ग्राम मीठा राम जी का खेड़ा की आराजी नं. 293 देवनारायण मन्दिर व नोबल स्कूल के पास स्थित है। क्षेत्रवासियों सहित समाज के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को नगर परिषद आयुक्त रिंकल गुप्ता को ज्ञापन देकर सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की।
ज्ञापन के अनुसार यह आराजी नगर परिषद के नाम दर्ज है। इसमें ब्राह्मण, कीर, गुर्जर व राजपूत समाज की संस्थाओं को भूमि आंवटन लिए नगर परिषद बोर्ड में प्रस्ताव ले रखा है। इसके बावजूद नगर परिषद के ढुलमुल रवैया के कारण अभी तक समाजों को भूमि आवंटन नहीं हुआ। दूसरी ओर इस पर कुछ लोगो द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जे किए जा रहे है।
पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने के लिए क्षेत्रावासियों व समाजो द्वारा ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन नगर परिषद द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। आयुक्त ने अतिशीघ्र अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।ज्ञापन देने वालों में प्रदीपसिह नाहरगढ़, छोटूसिह शेखावत, राजेन्द्रसिह नारेला, जगदीश पालीवाल, ओमप्रकाश जोशी, मनोहर शर्मा, शंकर कीर, रामबक्ष कीर, पे्रम सिह राणावत, देवेन्द्र पाल सिह, चेतन खत्री, अभय सिह, हरकेश सिह, शंकर सिह, अनिल सिह, उदयलाल, नारायण सिह, लक्ष्मण कीर, श्यामलाल, देवीलाल, बक्षुराम, निरजंन तिवाडी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ