चक्कर आकर गिर जाने से युवक की मौत

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अचानक तबियत खराब हो जाने और चक्कर आकर गिर जाने से युवक की मौत का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में मृतक के पिता लालूराम निवासी स्वरूपदेसर ने गजनेर थाने में मर्ग दर्ज करवायी हैं। घटना प्रार्थी के घर पर रात्रि 8 बजे की हैं। प्रार्थी ने बताया कि उसका बेटा हरिराम 20 जनवरी की रात्रि को खाना खाने के बाद अचानक तबियत खराब हो गयी। इस दौरान प्रार्थी का बेटा हरिराम चक्कर आकर गिर गया। प्रार्थी ने बताया कि चक्कर आकर गिर जाने पर परिजनों और आसपास के लोगों के सहयोग से पीबीएम अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने प्रार्थी के बेटे को मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ